अस्पताल पहुंचे परिजन. मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवा थाना क्षेत्र के गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम चंडीथान चौराहे पर शनिवार की सुबह तेज रफ्तार चारपहिया की चपेट में आने से दो पहिया सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, अमेरिका शर्मा निवासी रुद्रपुर शिवनाथ थाना कोल्हुई शनिवार की सुबह अपनी दो पहिया वाहन से नौतनवा क्षेत्र में गैलन लेकर डीजल लेने के लिए आ रहे थे। क्षेत्र के गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम चंडीथान चौराहे पर पहुंचे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक चारपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया।