निचलौल। झुलनीपुर नहर मार्ग स्थित सेमरहना गांव के पास रविवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इससे चीख पुकार मच गई। लोगों ने किसी तरह से कार सवार तीन लोगों को बाहर निकाला।
जानकारी के मुताबिक, बिहार राज्य की नंबर प्लेट लगी एक नीली कार में तीन लोग सवार होकर भारत-नेपाल सरहद की ओर से निचलौल की तरफ आ रहे थे। अभी कार सवार तीनों लोग झुलनीपुर नहर पर सेमरहना गांव के सामने पहुंचे थे। इसी बीच तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे को देख पटरी पर राहगीरों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रहा की कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। क्योंकि कार सवार तीनों व्यक्ति पानी भरी नहर से सुरक्षित बाहर निकल गया गया। क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। हादसे में किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है।