फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषय चयन में कॅरियर मेले का विशेष महत्व : डीआईओएस

Tue, 10 Dec 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में कॅरियर मेले का आयोजन किया गया। मेले में बालिकाओं को कॅरियर संबंधित जानकारी देकर रुचि अनुसार क्षेत्र का चयन करने और विषय चयन के लिए जागरूक किया गया। बताया गया कि इंटरमीडिएट एक ऐसा मोड़ है जहां से अलग-अलग क्षेत्रों की पढ़ाई के लिए मार्ग मिलता है।
विज्ञापन

कॅरियर मेले का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चिकित्सा, शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्र में जाने के लिए इंटर के बाद मार्ग बदलने की जरूरत पड़ती है। यह बदलाव तभी हो सकेगा जब विद्यार्थी इसके विषय में जानेंगे।
प्रधानाचार्य दमयंती यादव ने कहा कि चिकित्सा और वन विभाग में जाने के लिए सीपीएमटी और एनडीए की परीक्षा होती है। तैयारी पर फोकस करने के लिए विज्ञान विषय से पढ़ाई जरूरी होती है। सिंहपुर के प्रधानाचार्य अनमोल यादव ने कहा कि प्रशासनिक क्षेत्र में जाने के लिए बीएससी करने की कोई शर्त नहीं होती। साधारण बीए करते हुए सिविल की तैयारी जारी रखी जा सकती है। शिक्षा क्षेत्र में जाने के लिए उन विषयों का चयन करना चाहिए जिसमें अधिक रुचि हो और बेहतर अंक पाने का विश्वास हो। उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी बालिकाओं का कैरियर से संबंधित मार्गदर्शन किया। नरेंद्र प्रताप, शिव कुमारी, बिंदु, राकेश कुमार, मधुसूदन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें