फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आवेदनों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान 20 से

Sun, 18 May 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए लंबित ऑनलाइन आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

यह अभियान 20 मई 2025 से 05 जून 2025 तक संचालित चलेगा मिशन निदेशक राघवेन्द्र कुमार द्विवेदी की ओर से पत्र जारी कर समस्त जिला पंचायत राज अधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। विशेष अभियान के दौरान सभी लंबित ऑनलाइन आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की स्थिति और अधिक सुदृढ़ हो सके।
जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने बताया कि जिले में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लंबित आवेदनों के निस्तारण के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी एडीओ पंचायत और ग्राम सचिवों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी पात्र लाभार्थियों तक जानकारी पहुंचे और वे समय से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें