फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सपा कार्यकर्ता सभी पात्र मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा में सपा ने की एसआईआर की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

सिसवा बाजार। एक मैरिज हॉल में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक की। राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में हुई बैठक में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से सभी पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने का प्रयास करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश यादव ने कहा कि आज बाबा साहेब का संविधान खतरे में हैं। इसको बदलने के लिए वर्तमान सरकार षडयंत्र कर रही है। एसआईआर के माध्यम से समाजवादियों और अल्पसंख्यकों का नाम काटे जाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसी कोशिशें असफल करने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के इस खतरनाक मंसूबे को कामयाब न होने दें और एक एक मतदाता का नाम सूची में दर्ज कराएं और नए मतदाताओं के लिए फॉर्म 6 भरकर सूची में नाम जुड़वाने का काम करें। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने कहा कि भाजपा के क्रूर शासन में विद्यार्थियों, युवाओं पर अपनी मांगों के लिए आवाज बुलंद करने वालों पर लाठियां चल रही हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए एसआईआर की आड़ में हो रहे षड्यंत्र को विफल करने का अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैलाश प्रजापति और संचालन राकेश सिंह उर्फ़ रिंकू ने किया। इस दौरान प्रवीण सिंह, शैलेश अग्रवाल, श्रवण पटेल, देवेंद्र प्रताप शाही, राधेश्याम मौर्या, अशोक जायसवाल, रजनीश यादव, अ शोक जायसवाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें