फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एसआईआर में दिए नागरिकता प्रावधान पर कांग्रेस को आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष का निर्वाचन आयोग को संबोधित पत्र
विज्ञापन

महराजगंज। संविधान में मान्य नागरिकता कानून का कोई भी प्रावधान एसआईआर में न शामिल किए जाने को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को निर्वाचन आयोग को संबोधित पत्र डीएम आफिस में दिया गया।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग को संबोधित पत्रक में नागरिकता अनुच्छेद 11 का जिक्र करते हुए कहा गया है कि नागरिकता विषय के संबंध में संसद की शक्ति का अल्पीकरण नहीं किया जाएगा। बावजूद इसके प्रदेश में जारी एसआईआर में जिन 13 नागरिकता प्रपत्रों को मान्य किया गया है उसमें से एक का भी प्रावधान संविधान में नहीं है। इस पर व्यापक विचार-विमर्श कर नियम अनुपालन सुनिश्चित कराने की जरूरत है। ताकि देश के नागरिक हैं मतदाता बनने के अधिकार से वंचित न रह जाएं। पत्रक में 10 बिंदुओं पर सुझाव देकर प्रभावी करने पर जोर दिया गया है। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष के अतिरिक्त राजेश कुमार शुक्ला, विनय कुमार, सोनू, चंचल, तेजबहादुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें