फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सपा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका

Tue, 25 Feb 2025 09:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के समाजवादी पार्टी के पूर्व मुखिया के खिलाफ सदन में दिए गए बयान को लेकर सपा कार्यकर्ता मंगलवार को उग्र दिखे। कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता अमित चौबे के नेतृत्व में फरेंदा क्षेत्र के बृजमनगंज में स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंककर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सपा नेता ने कहा कि पार्टी के नेता स्वास्थ्य विभाग की कमियों को उजागर कर रहे थे तो उसी समय स्वास्थ्य मंत्री जवाब न देकर सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं। जबकि स्व. मुलायम सिंह यादव ने तीन-तीन बार प्रदेश का बागडोर संभाला था। साथ ही देश के रक्षा मंत्री पद पर रहे।
उनके खिलाफ स्वास्थ्य मंत्री का बयान निंदनीय है। सपा सरकार ने गरीबों, मजदूरों, दलितों व पिछड़ों के हितों के लिए कार्य किया है। वर्तमान सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था पर पूरी तरह से फेल है। कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अशोक यादव, सोनू यादव, सफीर्कुरहमान, पुष्कर पांडेय, देवानंद त्रिपाठी, जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बनकटी में वर्षों से रखी अल्ट्रासाउंड मशीन
फरेंदा। समाजवादी पार्टी के नेता अमित चौबे कार्यकर्ताओं के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचे। जहां वर्षों से रेडियोलाजिस्ट के अभाव में धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन को स्टाल करने की मांग की। सपा नेता ने कहा कि सपा कार्यकाल में पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने 15 लाख की लागत से अल्ट्रासाउंड मशीन सीएचसी बनकटी को दिया था जो आज तक रेडियोलाजिस्ट के अभाव में बंद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें