व्यापारियों ने सराहनीय कार्य के लिए एसपी समेत कई पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
महराजगंज। पुलिस कार्यालय स्थित तथागत सभागार में व्यापारिक संगठनों की बैठक पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उन्हाेंने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस और व्यापारी वर्ग के बीच बेहतर संवाद एवं सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने व्यापारियों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना समय पर पुलिस को देने, सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने तथा आपसी समन्वय बनाए रखने के लिए कहा। बैठक के उपरांत व्यापार मंडल के सदस्यों ने सराहनीय कार्यों के लिए पुलिस अधीक्षक को सम्मानित किया। इसके अलावा निरीक्षक निर्भय सिंह, उप निरीक्षक यदुवीर यादव, हेड कांस्टेबल चंद्रप्रकाश, मुन्ना चौरसिया, करुणेश सिंह, एवं कांस्टेबल मनीष कुमार यादव एवं अमित वर्मा को भी सम्मानित किया।