फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सपा ने मृतक किसान के परिजनों को दी आर्थिक मदद

विज्ञापन
मृतक रमाशंकर चौरसिया के परिजन को चेक सौंपते सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल।
विज्ञापन
फरेंदा/सिसवा बाजार/निचलौल। सहकारी समिति पर खाद लेने के दौरान 14 अगस्त को मृत सबयां निवासी वृद्ध किसान के ब्रह्मभोज पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने उनके आवास पर जाकर परिजनों को संत्वना देते हुए एक लाख रुपये का चेक देकर आर्थिक मदद की।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों का दमन करने वाली केंद्र व प्रदेश की सरकार में ऐसी घटनाएं आम होती जा रही हैं। इस दौरान सुमन ओझा, महातम यादव, समसुद्दीन,रिंकू सिंह, कैलाश प्रजापति, प्रमोद शर्मा, अशोक जायसवाल उपस्थित रहे।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का स्वागत फरेंदा के एक मैरिज हाल में हुआ। जहां पर फरेंदा के प्रमुख प्रतिनिधि रामप्रकाश सिंह ने उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें