फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सपा ने कांशीराम की जयंती पीडीए दिवस के रूप में मनाई

विज्ञापन
सपा ने मनाया कांशीराम की जयंती ।स्रोत स्वंय
विज्ञापन
कांशीराम की जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

महराजगंज। रविवार को नगर के एक पैलेस में समाजवादी पार्टी ने कांशीराम की जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान सपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पीडीए समाज के लोग उपस्थित रहे। सभी ने कांशीराम के चित्र पर पुष्पार्चन एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सभापति विधान परिषद उत्तर प्रदेश गणेश शंकर पांडेय रहे जबकि अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने की। मुख्य अतिथि गणेश शंकर पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि मान्यवर कांशीराम ने बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण और उत्थान के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने दलित शोषित संघर्ष समिति, अखिल भारतीय पिछड़ा और अल्पसंख्यक कर्मचारी महासंघ की स्थापना की तथा 1984 में बहुजन समाज पार्टी की नींव रखी। शुरू में वे रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से जुड़े थे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि कांशीराम बहुजन आंदोलन के नेता और चिंतक थे। उनका पूरा जीवन दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों तथा अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई में बीता।
विज्ञापन




कार्यक्रम को अंबेडकर बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल, पूर्व अध्यक्ष भाई रामलाल यादव, राजेश यादव, निर्देश मंगल, बिंद्रेश कन्नौजिया, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव उर्फ लल्ला यादव, प्रणय गौतम, कृष्णभान सिंह, राजू दूबे, अर्जुन यादव, विक्रम यादव, नौशाद आलम, मक्खू प्रसाद, पूर्व विधायक श्रीपति आजाद अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें