फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के 150 अज्ञात लोगों पर केस

Fri, 08 Jan 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सांसद के काफिले के हमले के मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक के तहरीर पर डेढ़ सौ सपा कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया है, वहीं सपा प्रत्याशी के तहरीर पर सांसद पंकज चौधरी, पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह समेत छह नामजद और अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया   गया है।
विज्ञापन

 
दरअसल, बुधवार को गोरखपुर से लौटते समय सांसद पंकज चौधरी के काफिले पर सपा के कार्यकर्ताओं ने रमपुरवा में हमला बोल दिया था। जिसमें पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह समेत छह गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई थी। मामले में पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर दी थी।
 
जिसमें कोतवाली पुलिस ने डेढ़ सौ अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं पर बलवा, मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। वहीं गुरुवार को सपा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र यादव की तहरीर पर सांसद पंकज चौधरी, पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण शुक्ला, मुन्ना गुप्ता, विरेंद्र सिंह, राघवेंद्र  और अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा और मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें