फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री की कवायद काम न आई

Fri, 08 Jan 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह व पूर्व सांसद अखिलेश सिंह की भागदौड़ भी सपा प्रत्याशी को जीत नहीं दिला सकी। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए सपा प्रत्याशी की जीत की जिम्मेदारी कृषि अनुसंधान व चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह को दी गई थी।
विज्ञापन


 प्रत्याशी का नाम सामने आने के बाद से ही राज्य मंत्री लगातार जिले में कैम्प किए हुए थे और अंतिम समय तक पूर्व सांसद अखिलेश सिंह के साथ मिलकर वोट सहेजते रहे। लेकिन सपा को महज 13 वोट मिले। यह उनके गले से नहीं उतर रहा है।

वहीं सपा प्रत्याशी जितेंद्र यादव ने खुलकर बोला कि हार का कारण पार्टी का अंतर्कलह व प्रशासन की लापरवाही है। जितेंद्र का कहना है कि वे अंतर्कलह के मुद्दे को पार्टी के बड़े नेताओं से अवगत कराएंगे। पार्टी में ही कुछ लोगों ने उनके साथ छल किया है।
विज्ञापन


जिस कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा। प्रशासन भी खरीद फरोख्त नहीं रोक सका और      अंत समय तक जिला पंचायत सदस्यों को एकजुट नहीं          कर सका।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें