फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महराजगंज की सोनिका का शीलीड्स में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे देश से चुनी गई हैं 30 महिलाओं में हैं सोनिका, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की हैं क्षेत्रीय मंत्री
विज्ञापन



महराजगंज। शहर से सटे रामपुरमीर गांव की सोनिका खरवार का यूएन वीमेन इंडिया की पहल शीलीड्स में हुआ है। सोनिका भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री हैं और अंजू फाउंडेशन नामक सामाजिक संस्था की संस्थापक हैं। इनकी संस्था गरीब बच्चों के लिए अंजू बाल गुरुकुल का संचालन करती है, जहां झुग्गी झोपड़ी, सड़क के बच्चों को स्कूलों से जोड़ा जाता है। रुचि के अनुसार बच्चों को विभिन्न खेलों का भी प्रशिक्षण दिलाया जाता है।

चयन के लिए तीन बार हुआ इंटरव्यू

सोनिका ने बताया कि शीलीड्स का यह तीसरा एडिशन है। पहले एडिशन में 19 राज्यों से 29 महिला नेत्रियों का चयन हुआ था। दूसरे में 22 राज्यों से 36 महिला नेत्रियों का चयन हुआ। इस साल तीसरे चरण में 30 महिलाओं का चयन किया गया है। चयन के पूर्व तीन बार इंटरव्यू हुआ। पूरे भारत से महिलाओं ने आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि वह इससे पहले इंडियन स्कूल ऑफ डेमोक्रेसी में भी 2 वर्ष तक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं। वहां युवाओं को एथिकल पॉलिटिक्स के बारे में प्रशिक्षित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के सशक्तीकरण को गति दे सके

महिला उत्थान व कल्याण के लिए सक्रिय संयुक्त राष्ट्र संस्था - यूएन वीमेन इंडिया, भारत में महिलाओं की सार्वजनिक और राजनैतिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए, एक नेतृत्व विकास कार्यशाला का संचालन कर रही है जिसका नाम है - शीलीड्स। इसका मुख्य फोकस महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करना, नेतृत्व में विविधता लाना और एक ऐसा नेटवर्क बनाना है जो महिलाओं के सशक्तीकरण को गति दे सके। यह कार्यक्रम महिलाओं को केवल प्रशिक्षित नहीं करता बल्कि एक व्यापक नेतृत्व ईको-सिस्टम प्रदान करता है, जिसके माध्यम से वे अपने समुदाय, राज्य और देश के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें