रोजगार मेला: शहर में जिला सेवायोजन कार्यालय पर रोजगार मेला सुबह 10 बजे से।
गोष्ठी: बागापार क्षेत्र में मिशन शक्ति के तहत गोष्ठी दोपहर 12 बजे से।
जनसुनवाई: नगर पंचायत निचलौल में जनसुनवाई सुबह 11 बजे से।
जागरूकता: शहर में सक्सेना चौक पर यातायात जागरूकता सुबह 10 बजे से।
काम की बात...
परीक्षा तिथि में बदलाव-
जनपद के 1500 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब दो लाख छात्र-छात्राओं की अर्धवार्षिक परीक्षा तारीख बदल दी गई है। प्रभारी बीएसए प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण प्रक्रिया के कारण 28 नवंबर से प्रस्तावित परीक्षा अब 10 दिसंबर से शुरू होंगी। बेसिक शिक्षा निदेशालय की तरफ से नई समय सारणी जारी कर दी गई है। 15 दिसम्बर तक परीक्षा होगी जिसके बाद मूल्यांकन होगा।