फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनौली बॉर्डर पर ट्रक चालकों का हंगामा

Fri, 27 Nov 2015 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल में चल रहे मधेसी आंदोलन के कारण सोनौली बॉर्डर पर करीब एक हजार वाहन कई दिनों से खड़े हैं। ट्रक चालक अपने नंबर पर लाइन से आगे बढ रहे हैं। आरोप है कि पुलिस कुछ वाहनों को लाइन तोड़कर पास करा दे रही है। इस मामले को लेकर बुधवार रात सोनौली टैक्सी स्टैंड पर ट्रक चालकों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा किया और विरोध में सड़क पर लेट गए। आंदोलन के कारण नेपाल में गाड़ियों के कम जाने से सोनौली से लगभग 15 किलोमीटर तक जाम लग गया है। लगभग एक हजार से अधिक ट्रक फंसे हैं। पुलिस वालों की मिली भगत से कुछ चालक बिना लाइन के आगे बढ़ जा रहे हैं। बुधवार रात भी पुलिस वाले कुछ गाड़ियों को बिना लाइन के आगे बढ़ा रहे थे।
विज्ञापन
जिसको लेकर चालकों ने विरोध किया। विरोध करने पर पुलिस वालों से कहासुनी भी हुई। उन्हें हटाने के लिए पुलिस ने लाठियां भी चलाईं। जिससे चालक सड़क पर लेट गए। चालकों के उग्र रूप को देखते हुए पुलिस बैकफुट पर आ गई। वाहनों को टैक्सी स्टैंड पर बने पार्किंग में डलवा दिया। बृहस्पतिवार को भी लाइन में लगे सैकड़ों वाहन चालकों ने पार्किंग से एक भी वाहन नहीं निकलने दिया। चालक दिलसाद, प्रमोद कुमार, मनोज तिवारी, मो. सजीद, बुफरान, गुरुचरन सिंह आदि दर्जनों चालक स्टैंड के सामने पूरी रात सड़क पर पहरा देेते रहे। चालकों का आरोप है कि आठ दिन में केवल चार किलोमीटर ही चल पाए हैं। तीन दिन से स्टैंड पर ही खड़े हैं। इससे इनकी परेशानियों में काफी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें