सोनौली।
रूपनदेही जिले से सटे परासी
रेडियो प्रसारण केंद्र पर
मधेसी आंदोलनकारियों ने
पेट्रोल बम फेंककर आग लगा दी।
कार्यालय के सारे उपकरण जल
कर राख हो गए। पुलिस ने किसी
तरह आग पर काबू पाया। बृहस्पतिवार
से प्रसारण बंद हो गया। बुधवार
रात आंदोलनकारी ने मधेसी
रेडियो प्रसारण सेवा को बंद
करने के धमकी दी थी। फिर भी
प्रसारण चालू रखने पर पेट्रोल
बम फेंककर कार्यालय में आग
लगा दिया। जिससे रेडियो के
उपकरण जलकर राख हो गए।
रेडियो
केंद्र ने बृहस्पतिवार से
अनिश्चितकाल प्रसारण बंद कर
दिया है। प्रदर्शन के क्रम
में ही आंदोलनकारियों ने धनुसा
जिले के ढलकेभर में कपड़े से
लदी नेपाली ट्रक में आग लगा
दी। लाखों रुपये का कपड़ा जलकर
राख हो गया। मधेसी समुदाय के
अनिश्चितकालीन नाकेबंदी जारी
है।
मधेसियों के उग्र प्रदर्शन
को देखते हुए रात्रिकालीन
सभी यातायात के साधन बंद हैं।
राजमार्ग को छोड़कर सभी मार्गों
पर पत्थर तथा टायर जलाकर यातायात
अवरुद्ध कर रखा है।