फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा आधारित इकाई की स्थापना पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सौर ऊर्जा आधारित इकाइयों को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम व मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना में लक्ष्य के सापेक्ष 20 प्रतिशत में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा
संतोष शर्मा
महराजगंज। जिले में रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत सौर ऊर्जा इकाइयों पर जोर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत प्राप्त लक्ष्य में 20 फीसदी ऐसे इकाइयों की स्थापना होगी।
कोरोना संक्रमण के चलते बाहर से आए लोगों को स्वरोजगार की पहल की जा रही है। ऐसे इच्छुक 20 फीसदी लोगों को ऐसे रोजगार से जोड़ने की पहल होगी जो सौर ऊर्जा से संबंधित हो। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रोशनलाल पुष्कर ने बताया कि सौर ऊर्जा आधारित इकाईयों की स्थापना पर जोर देने का निर्देश मिला है। इस दिशा में आवश्यक कदम भी उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रोशनलाल पुष्कर ने बताया कि व्यक्ति पीएमईजीपी ई पोर्टल पर कभी भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक माह आने वाले आवेदनों की जांच की जाएगी। आवेदन में दी गई जानकारी के सही होने के बाद पात्रों को लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

सौर ऊर्जा आधारित यह हैं इकाइयां
परियोजना निदेशक नेडा उदयभान त्रिपाठी ने बताया कि सौर ऊर्जा आधारित औद्योगिक इकाईयों में सोलर बेस्ड आटाचक्की, मिल्क व कोल्ड स्टोरेज, सोलर पंप, सोलर बेस्ड औद्योगिक सिलाई मशीन, ई-रिक्शा, एलईडी लाइट, सोलर बेस्ट इक्यूपमेंट, सोलर बेस्ड बैटरी निर्माण, सोलर बेस्ड स्वीच, मल्टी पैनल सोलर बेस्ट मोबाइल आदि इकाईयां हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें