फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मनरेगा पार्क में गिराई मिट्टी, अधूरे दीवार पर कराया प्लास्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। ग्राम सभा लक्ष्मीपुर खुर्द में आधे-अधूरे मनरेगा पार्क की खबर प्रकाशित होते ही जिम्मेदारों में खलबली मच गई। आनन-फानन में जिम्मेदारों ने पार्क में काम शुरू करा दिया है। ग्राम सभा लक्ष्मीपुर खुर्द में मनरेगा पार्क अधूरा पड़ा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी की ओर से फाइलों में पार्क का काम पूरा दिखा रुपये निकाल बंदरबाट कर लिया गया है। इसको लेकर गांव के लोगों ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर मनरेगा पार्क में अधूरे पड़े काम को पूरा कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

इसको लेकर 24 फरवरी को अमर उजाला अखबार ने मनरेगा में फर्जीवाड़ा बिना काम कर दिया नौ लाख का भुगतान शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
इसके बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित उच्चाधिकारियों ने ग्राम प्रधान सेक्रेटरी को अधूरे पड़े काम को पूरा करने के लिए निर्देशित किया जिस पर ग्राम प्रधान की ओर से काम शुरू करा दिया गया। इसमें मनरेगा पार्क के ग्राउंड में मिट्टी गिरवाकर ट्रैक्टर से मैदान को लेवल कराया गया और प्लास्टर विहीन दीवार को प्लास्टर कराया गया।
निचलौल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा लक्ष्मीपुर खुर्द गांव के पश्चिम 9 लाख 26 हजार 611 रुपये की लागत से 2022-23 में मनरेगा पार्क का निर्माण कराया गया है। मनरेगा पार्क बने दो साल से ऊपर हो गया था, लेकिन पार्क का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ था। ईशमोहम्मद, सिंकदर साहनी, इलियास, सैलाब, मजहर अली, मैनुल्लाह, जोगिंदर साहनी, जलील आदि ग्रामीणों ने अमर उजाला अखबार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर किया है। इस संबंध में जांच अधिकारी एडीओ एग्रीकल्चर जगतनरायण ने बताया कि अधूरे पड़े काम को ग्राम प्रधान द्वारा पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन


पार्क में ये काम बाकी

मनरेगा पार्क में बैठने की व्यवस्था, पानी निकासी, बच्चों के खेलने के लिए झूले, पैदल टहलने के लिए पाथ-वे, पार्क में स्ट्रीट या सोलर लाइट, फुल-पत्ती, पेड़ पौधे, दीवारों की पेंटिंग अभी कराया जाना है बाकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें