फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रक से कपड़े की तस्करी, पुलिस ने किया जब्त

Sun, 14 Jan 2024 08:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल रूपनदेही जिले की पुलिस ने भारत से भंसार राजस्व चोरी कर नेपाल पहुंचे एक ट्रक में कपड़े व अन्य सामान को बरामद कर युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शनिवार शाम नेपाल रूपनदेही जिले की पुलिस सिद्धार्थनगर नगर पालिका-8 स्थित सिटी हॉस्पिटल चौक के पास वाहनों की जांच में एक ट्रक पर भारत से अवैध रूप से नेपाल पहुंचा 30 लाख का सामान बरामद किया।
जिला पुलिस कार्यालय रूपनदेही के प्रवक्ता, पुलिस उपाधीक्षक डीएसपी मनोहर प्रसाद भट्ट ने बताया कि 560 टुकड़े कपड़े (14636 मीटर), 340 टुकड़े महिलाओं के जूते, 189 टुकड़े नेट कपड़े (5104 मीटर) और 442 टुकड़े नेट कपड़े कंटेनर (ट्रक) में लादा गया था। 612 पीस कंटेनर (ट्रक) सहित लगभग 33 लाख 62 हजार 200 रुपए का माल बरामद हुआ है। रामचन्द्र खत्री निवासी मकवानपु थाहा नगर पालिका-4 नेपाल को गिरफ्तार किया गया है। कपड़े सहित ट्रक आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के लिए भैरहवा कस्टम कार्यालय बेलहिया भेज दिया गया है।संवाद
विज्ञापन


भारत से नेपाल पहुंची प्याज जब्त
सोनौली। रूपनदेही पुलिस ने रविवार को ओमासतिया ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर 4 स्थित बसंतपुर से अवैध प्याज जब्त किया। नेपाल पुलिस के मुताबिक सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर के रास्ते बाइक से नेपाली सीमा पर प्याज पहुंचाई जा रही है। तस्करी में लिप्त एक भारतीय एवं एक नेपाली बाइक भी नेपाल पुलिस ने सीज किया है।
नेपाल रूपनदेही डीएसपी मनोहर भट्ट ने बताया कि अवैध रूप से भारत से नेपाल प्याज लाकर डंप की गई 135 बोरी प्याज जब्त हुई है। मोटरसाइकिल के साथ लावारिस हालत में मिले प्याज कीमत लगभग 4 लाख 52 हजार 500 रुपये है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें