फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों ने एसएसबी बीओपी घेरा, संतरी से हथियार छीनने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
तस्करों ने एसएसबी बीओपी घेरा, संतरी से हथियार छीनने की कोशिश
विज्ञापन

बीओपी कमांडर की तहरीर पर आठ नामजद सहित 150 लोगों पर मुकदमा दर्ज
एक आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल (महराजगंज)। तस्करी का सामान पकड़े जाने से नाराज तस्करों ने लाठी-डंडे लेकर शनिवार की रात नेपाल बॉर्डर स्थित एसएसबी के शितलापुर बीओपी (बार्डर आउट पोस्ट) को घेर लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने बीओपी के संतरी को जान से मारने की धमकी देते हुए हथियार छीनने की कोशिश की। बीओपी कमांडर के साथ दुर्व्यवहार भी किया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस को देख तस्कर फरार हो गए। रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शितलापुर बीओपी कमांडर अंशुल ने बताया कि एसएसबी जवानों ने सीमा की सुरक्षा करते हुए नेपाल से भारत लाई जा रही विदेशी मटर सहित अन्य सामान पकड़ा था। इससे नाराज तस्करों ने लाठी-डंडे लेकर रात में बीओपी को घेर लिया। बीओपी की निगरानी में तैनात संतरी को धमकी देते हुए हथियार छीनने की कोशिश की। थाना प्रभारी निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि बीओपी कमांडर अंशुल की तहरीर पर आरोपी शिब्बन सहानी निवासी ठूठीबारी, बिंद्रेश यादव, दिलीप भारती, सुखदेव, बेचन गुप्ता, नीतिकेश, प्रमोद, छांगुर समेत 150 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी शिब्बन सहानी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें