फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह फीट की दूरी पर बैठेंगे विद्यार्थी, सैनिटाइजेशन पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
छह फीट की दूरी पर बैठेंगे विद्यार्थी, सैनिटाइजेशन पर जोर
विज्ञापन

- माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 19 अक्तूबर से खुलने वाले विद्यालयों के लिए जारी एसओपी में बारीकियों को बताया
महराजगंज। लंबे इंतजार के बाद माध्यमिक स्तर के विद्यालयों को खोलने को लेकर मिले दिशा निर्देश से विद्यालय संचालकों को राहत मिली है। अब विद्यालयों में शिक्षण कार्य के लिए विद्यार्थी दो शिफ्ट में बुलाए जाएंगे तथा शिक्षण व अन्य गतिविधियों के दौरान उनके बीच छह फीट की दूरी को बनाए रखना होगा। कक्षाओं में भी सैनिटाइजेशन पर विशेष जोर देना होगा।
शासन ने जो दिशानिर्देश जारी किया है उसके मुताबिक उन्हीं विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा जिनके अभिभावकों ने सहमति पत्र दिया होगा। कक्षाओं का संचालन ऐसी जगहों पर करना होगा, जहां हवा का प्रवाह हो। हाथ धोने की क्रियाशील सुविधा तथा डिजीटल थर्मामीटर की उपलब्धता पर जोर देना होगा। अगर बेंच बड़ा नहीं है तो एक बच्चा एक बेंच पर जोर देना होगा। विद्यालयों में संकेत व चिह्न प्रदर्शित कर विद्यार्थियों को कोरोना से बचाव के प्रबंध पर जोर देना होगा। कार्यक्रम व उत्सव के आयोजन से परहेज करना होगा। विद्यार्थियों व स्कूल के जिम्मेदारों को भी फेसकवर, सैनिटाइजेशन आदि की व्यवस्था का पूर्णत: पालन करना होगा। विद्यार्थियों को भी सामानों के आदान-प्रदान न किए जाने को लेकर जागरूक करना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा द्वारा एसओपी जारी कर दी गई है, उसका अनुपालन सभी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों को करना होगा। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

वाहन को दो बार करना होगा सैनिटाइज
स्कूल में प्रयोग होने वाले वाहनों को दो बार सैनिटाइज करना होगा। विद्यार्थियों को स्कूल छोड़ने से पूर्व तथा स्कूल से घर छोड़ने के बाद उसको नियमित रूप से सैनिटाइज करना होगा। बस में भी बच्चों के बीच छह फीट की दूरी के नियम का पालन सुनिश्चित करना होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक को करना होगा निरीक्षण
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया है कि वे संबंधित जिले के विद्यालयों में निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि विद्यालयों द्वारा दिशानिर्देशों का पूर्णत: पालन किया जा रहा है, इसमें लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई भी की जाए।
योग व खेल से विद्यार्थियों को जोड़ने की पहल
विद्यार्थियों को योग व खेल से जोड़ने की भी पहल की जाए जिससे कि उनकी प्रतिरोधकि क्षमता और बेहतर हो। योग व खेल से जोड़ने के दौरान जिम्मेदार शारीरिक दूरी व बचाव के प्रबंधों पर अवश्य नजर रखें।
विज्ञापन

दो चरणों में चलाए जाएं विद्यालय
प्रथम पाली में कक्षा नौ एवं 10 के विद्यार्थियों को तथा दूसरी पाली में कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य के लिए बुलाया जाए।
निगरानी के लिए विभिन्न दलों का होगा गठन
व्यवस्था पर नजर रखने के लिए विद्यालयों द्वारा विभिन्न दलों का गठन किया जाएगा। सहायता दल, स्वच्छता निरीक्षण दल में सक्रिय शिक्षक व विद्यार्थी रखे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें