फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सील अवैध गोदाम का ताला तोड़कर सामान उठा ले गए तस्कर

Sat, 22 Mar 2025 09:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। कस्बे के बहादुर शाह नगर वार्ड में शुक्रवार की रात एक गोदाम में अवैध सामान रखने की सूचना पर तहसील प्रशासन एवं पुलिस की टीम ने छापेमारी कर गोदाम को सील किया था। तस्कर रात में ही ताला तोड़कर सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नौतनवा कस्बा के बहादुर शाह नगर वार्ड में तहसील प्रशासन तथा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक अवैध गोदाम में छापेमारी कर तस्करी का कपड़ा तथा अन्य सामान बरामद किया। रात होने के कारण प्रशासन ने अवैध गोदाम सील कर दिया था। कार्रवाई से पहले ही तस्कर गोदाम का ताला तोड़कर तस्करी का सामान उठा ले गए। जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने बताया कि गोदाम का ताला तोड़कर सामान उठा ले जाने की सूचना मिली है। मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें