फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भारतीय कार से तस्करी का सामान बरामद, भाग गया चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरामद सामान की कीमत 65 हजार 900 नेपाली रुपये आंकी गई
विज्ञापन

कारचालक वाहन छोड़कर हो गया फरार
सोनौली। नेपाल के रुपन्देही जिले में सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल ने भारतीय नंबर प्लेट वाली कार से 32 बोतल शराब सहित किराना सामान बरामद किया है। बरामद सामान और कार की कुल अनुमानित कीमत 25.65 लाख नेपाली रुपये आंकी गई है।

सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल, सीमा सुरक्षा गुल्म मुख्यालय डण्डा, रुपन्देही ने रविवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि शनिवार रात करीब 8 बजे सिद्धार्थनगर नगरपालिका-1 के पिपलबोट क्षेत्र में भारत से नेपाल की ओर आ रही भारतीय नंबर प्लेट 24 बीएच 0309 कार को जांच के लिए रोकने का प्रयास किया गया। सशस्त्र प्रहरी की मोबाइल टोली को देखकर चालक कार लेकर भागने लगा।
विज्ञापन

इसके बाद सशस्त्र प्रहरी नायब उपरीक्षक गोपीकृष्ण भट्टराई के कमांड में तैनात सात सदस्यीय टोली ने कार का पीछा किया। सिद्धार्थनगर नगरपालिका-3 स्थित आंखा अस्पताल चौक के पास कार को नियंत्रण में लेने के दौरान चालक वाहन छोड़कर भाग गया। सशस्त्र प्रहरी ने कार को गुल्म मुख्यालय लाकर जांच की। तलाशी के दौरान कार के अंदर से विभिन्न प्रकार की 32 बोतल शराब और किराना सामान बरामद हुआ।
बरामद सामान की अनुमानित कीमत 65,900 नेपाली रुपये बताई गई है। वहीं, सामान ढुलाई में इस्तेमाल भारतीय नंबर प्लेट वाली लाल रंग की कार की अनुमानित कीमत 25 लाख नेपाली रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


सीमा सुरक्षा गुल्म मुख्यालय डण्डा, रुपन्देही के प्रमुख गोपीकृष्ण भट्टराई ने बताया कि बरामद सामान और वाहन को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भंसार कार्यालय को सौंप दिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें