महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के गांव पकड़ी विशुनपुर में गेहूं की कटाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया। एक किसान ने आरोप लगाया कि उसके खेत में बोई गई फसल काटने गए तो पड़ोसियों ने न केवल रोका बल्कि गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी।
श्यामलाल, निवासी पकड़ी विशुनपुर ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपने खेत में गेहूं की फसल बोई थी। 16 अप्रैल को सुबह करीब 9:30 बजे जब वह और उनका भाई छोटेलाल फसल काटने पहुंचे तो गिरजेश, कृष्णा और प्रमोद की पत्नी गीता ने उन्हें फसल काटने से रोक दिया।
आरोपियों ने श्यामलाल व उनके भाई को गालियां दीं और मारने-पीटने की धमकी देते हुए खेत से बाहर कर दिया। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर आरोपी गिरजेश, कृष्णा, गीता पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद