फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धर्मांतरण और लव जिहाद का आरोप लगा फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने शुक्रवार को सक्सेना चौराहे पर टीसीएस कंपनी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के जिला उपाध्यक्ष आदित्य उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में धर्मांतरण और लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।
विज्ञापन

इस दौरान आदित्य उपाध्याय ने कहा कि टीसीएस नासिक में उजागर हुए षड्यंत्र ने पूरे विश्व को चौंका दिया है। एक मुस्लिम अधिकारी के उच्च पद पर बैठते ही मुस्लिम युवकों की भर्ती बढ़ जाती है और हिंदू लड़के-लड़कियों को निशाना बनाया जाता है। उन्हें मुस्लिम रीति-रिवाज सिखाए जाते हैं, नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया जाता है और धर्मांतरण का दबाव बनाया जाता है। यह अत्यंत गंभीर और आपत्तिजनक है।
विज्ञापन

डॉ. जैन ने टीसीएस में जॉइन करने वाली सात महिला पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने इस षड्यंत्र को उजागर कर कई युवाओं को बचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें