महराजगंज। बिजली चोरी और बकाए के झंझट से मुक्ति पाने के लिए विद्युत विभाग उपभोक्ताओं के घरों व प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लग रहा है। इसकी खास बात यह है कि स्मार्ट मीटर भविष्य में प्रीप्रेड हो जाएगा। यानि उपभोक्ता मोबाइल की तरह जितनी धनराशि से रिचार्ज करेगा, उतनी ही बिजली जला पाएगा।
बैलेंस शून्य होने से पहले स्मार्ट मीटर अलर्ट करेगा। इसके बाद बिजली कट जाएगी। जानकारी के अनुसार, जिले में कुल तीन लाख 47 हजार 554 उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं के घरों, प्रतिष्ठानों और सरकारी कार्यालयों में सितंबर 2024 से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य चल रहा है। पहले चरण में सरकारी भवनों और दूसरे चरण में घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में यह मीटर लगाए जा रहे हैं।
जिले में अब तक 46 हजार स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। अभी यह मीटर पोस्ट पेड के रूप में ही कार्य कर रहे है, लेकिन जल्द ही इन्हें प्रीपेड में तब्दील कर दिया जाएगा। फिर रिचार्ज कर बिजली मुहैया कराने की योजना लागू होगी। इन स्मार्ट मीटरों में जितनी धनराशि से रिचार्ज किया जाएगा।
उतनी बिजली का उपयोग उपभोक्ता कर सकेंगे। मीटर प्रीपेड होने के बाद जितना रिचार्ज, उतनी बिजली, वाला सिस्टम लागू किया जाएगा।