फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्यों को धमकी देने पर सपा कार्यकर्ता आक्रोशित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्यों को धमकी देने पर सपा का प्रदर्शन
विज्ञापन

महराजगंज। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सत्ता पक्ष के दबाव में जिला पंचायत सदस्यों को धमकाया जा रहा है। जिससे चुनाव की पारदर्शिता प्रभावित हो रही है। इस मामले में कारगर कार्रवाई की जाए।
सपा जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने बताया कि वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी को धमकी दी जा रही है। इतना ही नहीं उनके परिजनों को भी प्रताड़ित किया जा रहा है। चुनाव जीतने के लिए तरह तरह से हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस काम कर रही है। चुनाव को हर स्तर से प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। लोकतांत्रिक मूल्य का हनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। लेकिन डरा धमकाकर चुनाव को प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जिला पंचायत सदस्यों को धमकाना बंद नहीं हुआ तो पार्टी आंदोलन करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, दिलीप शुक्ला, दिनबंधु दीपू यादव, निर्मेष मंगल, अतुल पटेल, दुर्गा यादव, विनय, विन्द्रेश कन्नौजिया, महेंद्रनानंद जायसवाल, जगदंबा गुप्ता, भाई रामलाल यादव, विजय जायसवाल, चिराग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें