फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के निर्माण में सुस्ती

Fri, 16 May 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय का निर्माण सुस्त गति से चल रहा है। अगस्त 2026 तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। अभी तक एक भवन बनकर तैयार हुआ है। अन्य का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी ग्राम सभा के टोला सडकहवां में रामनगर रोड के उत्तर ग्राम सभा की 3.02 एकड़ भूमि में आठ करोड़ की लागत से नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय बन रहा है। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल लिमिटेड ने 16 अगस्त 2024 से शुरू किया था।
कार्यदायी संस्था के कांट्रेक्टर विजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस आवासीय विद्यालय में तीन भवन बनने हैं, जिसमें एक भवन बनकर तैयार हो गया है। बाकी दो भवनों में से एक का आधा हिस्सा बन चुका है और एक भवन का फाउंडेशन तैयार कर लिया गया है, जिसमें छात्र-छात्राओं के लिए क्लास रूम, प्रधानाचार्य ऑफिस स्टॉफ रूम, कंप्यूटर लैब रूम आदि बनाने का काम तेजी के साथ गुणवत्तापूर्ण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इन छात्रों का हो सकेगा प्रवेश

नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए पात्रता भी निर्धारित है। अनाथ (अभिभावक विहीन) बच्चे। भिक्षाटन से जुड़े बच्चे, रेलवे प्लेटफार्म या बस स्टाॅप पर रहने वाले बच्चे। कूड़ा-कचरा बिनने वाले बच्चे। देह व्यापार से जुड़े परिवार एवं ट्रांसजेंडर समुदाय के बच्चे। वह बच्चे जिन्हें विद्यालय पहुंचने में भौगोलिक सामाजिक कठिनाई हो रही हो। बालश्रम से विमुक्ति के उपरांत अभिभावकों को सौंपे गए और श्रमिकों के बच्चे पात्र होंगे।
इंटरमीडिएट तक होगा संचालन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई होगी। छात्रावास की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। छह से 14 वर्ष की आयु वाले बच्चों का प्रवेश विद्यालय में हो सकेगा। उन्हें निशुल्क भोजन, ड्रेस, खेलने व रहने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें