फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मनरेगा पार्क निर्माण में सुस्ती, लोगों को नहीं मिल रही सुविधा

Tue, 27 Aug 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के कई गांवों में जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण मनरेगा पार्कों के निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं। जंगल दुधई उर्फ चेहरी और जंगल जरलहा उर्फ जर्दी गांव में मनरेगा पार्क निर्माण अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

सदर ब्लाॅक के ग्राम सभा जंगल दुधई उर्फ चेहरी और पनियरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत जंगल जरलहा उर्फ जर्दी में मनरेगा पार्क का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में गांव में लोगों को पार्क की सुविधा नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि चारों तरह से चहारदीवारी बन चुकी है। इसके अलावा कोई काम नहीं कराया गया है।
पार्क बन जाता तो टहलने के लिए एक बेहतर स्थान मिलता। गांव के बबलू बताते हैं कि पार्क पता नहीं कब तक बनकर तैयार होगा। वर्तमान में तो सड़क पर टहलना पड़ता है। ग्राम पंचायत जंगल दुधई उर्फ चेहरी निवासी अनिल पासवान ने बताया कि मनरेगा पार्क का निर्माण कार्य धीमी गति से हो रहा है। पार्क निर्माण कार्य लापरवाही के कारण गांव के लोगों को इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

जंगल जरलहा उर्फ जर्दी गांव में मनरेगा पार्क की चहारदीवारी व गेट बनकर तैयार है। अंदर अन्य जरूरी कार्य नहीं कराए गए हैं। गांव की रहने वाली अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि काफी दिनों से गांव में मनरेगा पार्क का निर्माण कार्य हो रहा है, लेकिन अभी तक निर्माण पूरा नहीं हुआ है। इसमें अभी झूला, खेलकूद की सामग्री नहीं है। कुछ दिन पहले जल्द ही गेट बना है।

जिले के सभी गांवों में मनरेगा पार्क का निर्माण कार्य कराया जाएगा। कुछ गांवों में पार्क बनकर तैयार हो गए हैं, जबकि कुछ जगहों पर बजट के अभाव में कार्य नहीं हो पा रहा है। शासन स्तर से बजट मिलते ही अधूरे मनरेगा पार्कों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

-करुणाकर अदीब, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें