फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: समय सीमा पूरा, ओवरहेड टैंक का काम अधूरा

Tue, 27 Aug 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विकास खंड पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत औसानी दरगाह में समय सीमा पूरा होने के बाद भी जल जीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंक नहीं बन सका है। अभी तक केवल पंप हाउस व बाउंड्रीवाल ही बना है।
विज्ञापन




ओवरहेड टैंक अगस्त 2023 में बनकर तैयार हो जाना था, लेकिन एक वर्ष अधिक समय बीतने के बाद भी टंकी नहीं बन सकी है। केवल पंप हाउस व बाउंड्री वाल का ही निर्माण हो सका है। सूचना बोर्ड के अनुसार, जेएमसी एलसीईएसपीएल कार्यदायी संस्था की ओर से 168.25 लाख रुपये में 175 किलो लीटर 12 मीटर छमता की टंकी बननी है, जिसमें 6.789 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन से गांव के चार मजरे औसानी दरगाह, पिपरा दरगाह, बारहवां व पासवान टोला की 2790 जनसंख्या को 405 घरों को शुद्ध पेयजल पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी।
औसानी दरगाह में यह 9 फरवरी 2022 से शुरू होकर अगस्त 2023 तक पूरा होना था, लेकिन एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी काम में तेजी नहीं है। ग्राम पंचायत निवासी ओमप्रकाश निषाद, राममीलन भारती, सोनू गुप्ता, त्रिलोकी गुप्ता, नाथू कन्नौजिया, मुनीब यादव, मिठाई सहानी राकेश विश्वकर्मा व नेबूलाल पासवान ने बताया कि जब से काम शुरू हुआ गांव के रास्ते को मिट्टी से ढककर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

औसानी दरगाह निवासी रामरक्षा ने बताया कि काम सुस्त गति से हो रहा है। मिठाई सहानी ने बताया कि समय सीमा बीतने के एक वर्ष बाद भी काम का पूरा ना होना विभाग पर सवालिया निशान है।
विज्ञापन


जहां भी काम में देर हो रहा है विभाग कंपनी को दस प्रतिशत पेनाल्टी लगा दी है, जिससे काम में तेजी हो रहा है। जल्द पानी की टंकी बनकर
-धीरेंन्द्र कुमार सिंह, अवर अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें