फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई-वे पर धीमी गति से आगे बढ़ रही ट्रकों की कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर धीमी गति से आगे बढ़ रही ट्रकों की कतार
विज्ञापन

नेपाल जाने के लिए सोनौली सीमा पार करने में लग जा रहे पांच से छह दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली (महराजगंज)। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनौली से लेकर नौतनवां के छपवा तक ट्रकों की दोहरी कतार लगी है। एक सप्ताह पूर्व 18 किलोमीटर तक कतार लगी थी। वर्तमान में एक लेन पर आवागमन बंद है। दूसरी लेन के दोनों तरफ से आवागमन जारी है, जिससे ट्रक चालक परेशान हैं। सभी को त्योहार में घर जाने की चिंता सताने लगी है, लेकिन ट्रक की कतार आगे नहीं बढ़ रही है।
सोनौली सीमा से भारत के विभिन्न प्रांतों व जनपदों से सामान लेकर नेपाल प्रतिदिन 450 से 500 माल वाहक ट्रकें प्रतिदिन जाते हैं, लेकिन अन्य प्रदेशों से आने वाले ट्रकों को सरहद पर पांच से छह दिन लग जा रहे हैं। ऐसे में वाहनों का लंबा जाम लगा हुआ है। ट्रक चालकों को हाईवे पर रात गुजारनी पड़ रही है। उनका अतिरिक्त खर्च भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के ट्रक चालक रामचन्द्र सिंह ने बताया मुर्गी दाना लेकर पिछले चार दिन से लाइन में हूं, लेकिन गाड़ी आगे नहीं बढ़ा रही है। पास में रखे रुपये समाप्त होने के कगार पर हैं। अब काफी परेशानी हो रही है। पश्चिम बंगाल के चालक लछमन ने बताया कि तीन दिन से लाइन में हूं। गाड़ी पास होने के लिए प्रपत्र पूरा हो गया है, लेकिन पीछे की गाड़ियां आगे नहीं बढ़ रही हैं। दशहरा पास आ गया है। अगर बृहस्पतिवार तक नेपाल नहीं पहुंचा तो दशहरा यही मनाना पडे़गा। बनारस के दिलीप यादव ने बताया कि कोयला लेकर पांच दिनों से कतार में हूं। अगर गाड़ी भंसार में नहीं पहुंची तो यही खड़ी कर घर जाना पड़ेगा। बहुत नुकसान हो गया। कानपुर के चालक संजय तिवारी ने बताया कि पिछले चार दिन से बॉर्डर पर फंसे हैं। पीछे की गाड़ियां लाइन से निकल कर आगे जा रही है। काठमांडू सामान पहुंचाना है। कस्टम अधीक्षक मेवालाल ने बताया कि इधर दो तीन दिन से प्रतिदिन करीब पांच सौ माल वाहक ट्रकें नेपाल में प्रवेश कर रहे हैं। धीरे-धीरे तेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें