जिले में विकलांग लोगों के कौशल संवर्धन के लिए कौशल विकास केंद्र की स्थापना की जाएगी। यहां विकलांगों को उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुसार तकनीकी शिक्षा दी जाएगी। ताकि वे आजीविका अर्जित कर सकें। मंगलवार को जिला विकलांगों की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि दुकान निर्माण योजना में 10 का लक्ष्य पूरा किया जाए। अभी तक केवल सात व्यक्तियों ने प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें दुकान बनाने के लिए दस हजार रुपये दिया जाता है।
कहा कि मनरेगा में तीन प्रतिशत विकलांग व्यक्तियों को उनकी क्षमता के अनुसार रोजगार दिया जाए। लोहिया आवास में तीन प्रतिशत विकलांग को देने, गृृृहकर एवं जलकर में छूट प्रदान करने, जिला उद्योग केेेंद्र रोजगार बनवाने, परिवहन विभाग की बसों में 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता स्तर पर स्वयं के यात्रा करने की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिया है।