परसामलिक। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार में रविवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पटीदारों में कहासुनी हो रही थी। जिसमें मार-पीट होने की आशंका को देखते हुए किसी ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों को पाबंद कर न्यायालय चालान किया।
जानकारी के अनुसार परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार में पुरानी रंजिश को लेकर दो पटीदारों में कहासुनी हो रही थी। कहासुनी में मार-पीट की संभावना होते देख किसी ने परसामलिक पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रथम पक्ष से सदरे आलम, नैमुन निशा, नाजमा खातून व दूसरे पक्ष से नजरें आलम, बसरून निशा, अक्लीमा खातून को पाबंद कर न्यायालय चालान किया है। उपनिरीक्षक कमलेश कुमार यादव ने बताया कि पुरानी रंजिश में दोनो पक्षों से चार महिलाएं सहित दो पुरुषों को पाबंद कर न्यायालय चालान किया गया है। संवाद