फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कंचनपुर घाट पर छह बोरी यूरिया और एक बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। नौतनवा थाने की संपतिहा चौकी पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 2:15 बजे नेपाल सीमा स्थित डंडा नदी के कंचनपुर घाट से छह बोरी यूरिया और एक बाइक बरामद किया। तस्कर मौका पाकर नेपाल भाग गया।
विज्ञापन

संपतिहा चौकी इंचार्ज जय प्रकाश सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि तस्कर कंचनपुर घाट से यूरिया की खेप डंडा नदी पार करके नेपाल पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार और सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस को अपनी ओर आते देखकर तस्कर एक बाइक और 66 बोरी यूरिया नदी तट पर छोड़कर नेपाल भाग गए। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि औपचारिकता पूरी करके खाद और बाइक कस्टम के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें