फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और नेपाल के बीच छह समझौतों पर हस्ताक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और नेपाल के बीच छह समझौतों पर हस्ताक्षर
विज्ञापन

महराजगंज। पीएम मोदी के नेपाल यात्रा के दौरान लुंबिनी में हुई द्विपक्षीय बैठक में दोनों देशों के बीच छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
नेपाल में 490 मेगावाट की अरुण जल विद्युत परियोजना का निर्माण चल रहा है। अब भारत ने इस परियोजना के लिए आर्थिक मदद देने का फैसला किया है।
इस समझौते पर सोमवार को पीएम मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की मौजूदगी में देशों के प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों की उपस्थिति में एनईए के कार्यकारी निदेशक कुलमान घीसिंग और एसजेवीएन लिमिटेड के अध्यक्ष नंदलाल शर्मा द्वारा हस्ताक्षर किए गए। परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट छह महीने बाद तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही दोनों देशों के बीच लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय, त्रिभुवन विश्वविद्यालय और काठमांडू विश्वविद्यालय के लिए भी समझौता हुआ। दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता में जलविद्युत परियोजना, भौतिक बुनियादी ढांचे के विकास और नेटवर्क के विस्तार से पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें