फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चोरी और जालसाजी के छह आरोपी किए गए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस ने अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में सफलता हासिल की है। भिटौली पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में छह शातिर जालसाजों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी और ठगी का सामान बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। यह कार्रवाई ग्राम भिसवा नहर विभाग खंडहर के पास मंगलवार सुबह की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि यह गैंग राहगीरों को ठगने और चोरी करने में माहिर था। आरोपी रास्ते में कागज और नोटों की मिली-जुली गड्डी गिराकर राहगीरों को लालच देते थे। बहला-फुसलाकर उनके पास मौजूद नकदी और आभूषण लेकर फरार हो जाते थे। खास तौर पर महिलाओं को निशाना बनाते हुए, ये जालसाज अंधविश्वास का सहारा लेते थे। वे भूत-प्रेत, झाड़-फूंक या परिवार के उज्ज्वल भविष्य का लालच देकर महिलाओं से नकदी और गहने ठग लेते थे। भावनात्मक रूप से लोगों को अपने जाल में फंसाकर ये चोरी और ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे।
गिरफ्तार आरोपियों में करन (लालडिग्गी पार्क, थाना राजघाट, गोरखपुर), अर्जुन (लालडिग्गी पार्क, थाना राजघाट, गोरखपुर), जाबिद अली (पल्हीपार बाबू, थाना खजनी, गोरखपुर), धनंजय (पहुनवा टोला, बेलघाट, गोरखपुर), दिलदार (रूद्रपुर, थाना खजनी, गोरखपुर) और अशोक उर्फ टिंकू (लालडिग्गी पार्क, थाना राजघाट, गोरखपुर) शामिल हैं। इनके खिलाफ थाना भिटौली में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियाें के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी और ठगी का सामान बरामद किया। इसमें नकदी, आभूषण, मोबाइल फोन, तौलने की मशीन, औजार और दो बाइक शामिल हैं। यह बरामदगी इस गैंग की आपराधिक गतिविधियों की गंभीरता को दर्शाती है। एसओजी और स्वाट टीम ने सर्विलांस के तकनीकी सहयोग से आरोपियों की लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद भिटौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस अंतर्जनपदीय गैंग का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गोरखपुर और महराजगंज के विभिन्न थानों में चोरी, ठगी और अन्य अपराधों के कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें