फुलमनहां इंटरमीडिएट कॉलेज में राज्य स्तरीय फुटबॉल मैच प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सिसवा के खाते में गया। जिसमें एकतरफा मुकाबले में सिसवाने मऊ को हरा दिया।
प्रतियोगिता में रायल स्पोर्टिंग क्लब सिसवा बाजार व श्री इंडिया फुटबॉल क्लब मऊ के बीच खेला गया। शुरुआत से ही सिसवा के खिलाड़ियों ने मऊ की टीम पर अपना दबदबा कायम रखा। लंच के पहले ही सिसवा के दुुर्गेश ने पहला गोल दाग कर बढ़त दिला दी।
लंच के बाद सुनील ने दो गोल से प्रतियोगिता में 4-0 की बढ़त सिसवा टीम ने ले ली। खेल समाप्ति के पांच मिनट पहले ही मऊ के आमिर ने एक गोल किया। अंत में 4-1 से मऊ की टीम हार गयी। प्रतियोगिता का दूसरा मैच सिसवा व बगहा विहार के बीच खेला गया। जिसमें सिसवा की ब्ीम विजयी रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन कांग्रेस नेता विरेन्द्र चौधरी ने किया।
उन्होंने कहा कि खेल से मानसिक व शारीरिक विकास होता है। राजित श्रीवास्तव, प्रधान अमित पासवान, सुरेन्द्र पटवा, राजेन्द्र वर्मा राजेश कुमार, ग्यासुददीन रहे।