फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसया को हराकर सिसवा पहुंचा सेमी फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया को हराकर सिसवा पहुंचा सेमी फाइनल में
विज्ञापन

सुशीला देवी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन हुआ एक मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
कोठीभार (महराजगंज)। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में सिसवा प्रीमियर लीग द्वारा आयोजित सुशीला देवी स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन सेमी फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें एससीसी क्रिकेट क्लब सिसवा व कसया क्रिकेट क्लब कुशीनगर के बीच मैच 14-14 ओवरों का खेला गया। सिसवा की टीम ने कसया को 21 रनों से पराजित कर सेमी फाइनल में जगह पक्की कर ली। मैच में अच्छी गेंदबाजी के लिए सिसवा के नमन सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर सिसवा की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने रूपेश 76, सत्यम सिंह 24, अभय सिंह 10, नमन सिंह व संजय यादव 8-8 रनों के योगदान से निर्धारित 14 ओवरों में 9 विकेट खोकर 162 रन बनाया। कसया के तरफ से लाल मोहम्मद ने 5, गोलू ने 2 व विकास ने 1 विकेट हासिल किए। जवाब में खेलने उतरी कसया की टीम से गोलू 30, विकास 26, मुजम्मिल 25, गोलू सिंह 24 व सुजायत के 9 रनों की बदौलत निर्धारित 14 ओवरों में 141 रन बनाकर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। सिसवा के तरफ से नमन सिंह ने सर्वाधिक 5, वसीम व सत्यम सिंह ने 2-2 तथा संजय यादव ने 1 विकेट हासिल किया। इस तरह सिसवां की टीम ने यह मुकाबला 21 रनों से जीतकर सेमी फाइनल में जगह पक्की कर ली। मैच में निर्णायक की भूमिका गौरव राव व शिब्बू मल्ल ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें