ठूठीबारी। आलू की बुआई करने के दौरान बंटवारे की बात को लेकर एक महिला ने अपने देवरों पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
ग्राम सुकरहर निवासी संगीता यादव ने बताया कि अपने ससुर हरिलाल यादव से अलग रहकर जीवन यापन करती हूं। मेरे ससुर ने जीवन यापन के लिए खेत में कुछ हिस्सा दिया था। आलू की बुआई करने के लिए मेरा लड़का आशीष यादव खेत में गया था कि मेरे देवर आकर कहने लगे कि थोड़ी जगह में आलू लगाना है। लड़के ने कहा कि खेत के सभी हिस्से की बुआई कराने के लिए बाबा हरिलाल यादव ने कहा है। इतना सुनते ही देवर नाराज होकर मारने-पीटने लगे। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी योगेंद्र कुमार ने मामले में केस दर्ज करने की पुष्टि की।