फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्मार्ट फोन पर मिलेगा एसआईआर का अपडेट, पोर्टल का लिंक जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी पोर्टल का लिंक जारी, 2,080 बीएलओ लोगों से साझा कर रहे पोर्टल का लिंक
विज्ञापन

मृत-शिफ्टेड व मैपिंग से वंचितों की मिलेगी जानकारी
महराजगंज। चुनाव आयोग ने एसआईआर की समय सीमा के साथ सुविधाओं में इजाफा किया है। अब जिला निर्वाचन अधिकारी का पोर्टल स्मार्ट फोन पर खोल सकेंगे। पोर्टल पर परिवार के मृतक, अनुपस्थित व शिफ्टेड मतदाताओं की पूरी जानकारी समय-समय पर विधानसभा वार अपडेट हो रही है। चुनाव आयोग ने आम लोगों के लिए पोर्टल का लिंक जारी कर दिया है। बीएलओ लोगों से लिंक साझा कर रहे हैं।
एडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 19 लाख से अधिक मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया के जरिये सत्यापित किया जा रहा है। आयोग ने एसआईआर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और सही लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के पोर्टल का लिंक आम लोगों के लिए जारी कर दिया है। निर्वाचन विभाग ने 12 दिसंबर को पोर्टल Maharajganj.nic.in/dio-portal का लिंक सार्वजनिक करने के लिए जिले के 2,080 बीएलओ को उपलब्ध कराया है। प्रत्येक बूथ के बीएलओ को एएसडी (अनुपस्थित, शिफ्टेड व मृतकों) की सूची उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

बीएलओ अपने बूथ पर आम लोगों के साथ बैठक कर सूचनाएं साझा कर रहे हैं। शनिवार को भी बीएलओ बूथों पर राजनीतिक दलों के बीएलए व अन्य के साथ बैठकें करते रहे। एसआईआर प्रपत्र नहीं जमा करने में शामिल किए गए अनुपस्थित, शिफ्टेड मतदाताओं व मृतकों की पड़ताल सूची से की जा रही। एडीएम ने बताया बताया कि अभी तक 85 फीसदी से अधिक मतदाताओं का प्रपत्र जमा हो चुका है।
विज्ञापन

वर्जन
पोर्टल सूची देखकर लोग बचे प्रपत्रों को बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर अनुपस्थित, शिफ्टेड मतदाताओं व मृतकों का नाम बूथवार अलग-अलग पंक्तियों में लिखा गया है। इसे देखकर मृतकों, शिफ्टेड व अनुपस्थित के संबंध में गलत दी गई सूचना को भी आपत्ति देकर सही करा सकते हैं।
-डाॅ. प्रशांत कुमार, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें