सिंदुरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बौलिया राजा निवासी विजय ने अपनी लड़की के साथ मारपीट व नल में करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। तहरीर में विजय ने कहा है कि लड़की आरती की शादी सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लेदवा निवासी कमलेश अग्रहरी के साथ हुई थी। उसकी सास व देवर उसको दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करते रहते हैं। आरोप यह भी है कि नल में बिजली का करंट लगाकर उसे जान से मारने की भी कोशिश की गई है। बीते 10 दिसंबर को सुबह नौ बजे दामाद की मां यशोदा ने छोटे लड़के शेषनाथ के साथ मिलकर लड़की को मारा-पीटा और सिर दीवार में लड़ा दिया था। इससे लड़की के सिर में काफी चोट आई हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर सास यशोदा और देवर कमलेश अग्रहरि के विरुद्ध मारपीट और दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की गई है।