फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: साहब ! ग्राम सभा के पोखरे पर है दबंगों का कब्जा, होती है छठ पूजा

Sun, 29 Jun 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परतावल/नौतनवा/चौक बाजार। थाना समाधान दिवस के मौके पर मुहम्मदपुर निवासी संतोष कुमार व ध्यान चंद ने अधिकारियों के समक्ष फरियाद लगाई की गांव की सार्वजनिक पोखरी पर कुछ दबंग कब्जा कर रहे हैं। उनका कहना था कि यह पोखरी वर्षों से गांव की संपत्ति रही है, जिसका उपयोग जल संरक्षण और पशुओं को नहलाने के लिए किया जाता रहा है।
इसके अलावा उक्त पोखरी पर छठ पूजा का आयोजन भी किया जाता है। पोखरी के अगल-बगल देवी-देवताओं के मंदिर हैं और पोखरी के घाट पर ही मृत लोगों का कर्मकांड आदि भी किया जाता है। फरियादियों ने बताया कि दबंगों की ओर से न सिर्फ पोखरी पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है, बल्कि विरोध करने पर गांव वालों को धमकाया भी जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से अपील की है की पोखरी की भूमि को कब्जे से मुक्त कर उसे पुनः सार्वजनिक उपयोग के लिए संरक्षित किया जाए, ताकि पारंपरिक जलस्रोतों का संरक्षण हो सके और गांव के पर्यावरण को बचाया जा सके।
उधर, समाधान दिवस पर ग्राम सभा श्यामदेउरवा के महम्मदा रोड पर स्थित रास्ते की जमीन का शनिवार को राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में सीमांकन किया। बीते बृहस्पतिवार को उक्त जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा था। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने निर्माण कार्य रोकवा दिया था।
ग्राम पंचायत श्यामदेउरवा में स्थित रास्ते की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा करने की नीयत से अवैध निर्माण कार्य शुरू किया था। सूचना पाकर पुलिस के साथ पहुंचे हल्का लेखपाल सुशील शुक्ल ने निर्माण कार्य को रोक दिया। अवैध रूप से कब्जा कर रहे लोगों को चेताया, कि निर्माण कार्य बंद नहीं किए तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर हल्का लेखपाल सुशील शुक्ल, लेखपाल रुद्रप्रताप, वीरेंद्र, उप निरीक्षक सुनील सिंह व अजय सिंह मौके पर पहुंचे। पैमाइश कर रास्ते की जमीन को चिन्हित किया गया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि समाधान दिवस में कुल चार मामले आए थे जिनमें से दो का निस्तारण कर दिया गया है, शेष दो मामलों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर दी गई है।
चौक थाना समाधान दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौक बाजार थाने पर पहुंचे। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुना व उसका समाधान कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें