फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: साहब! कब्जा छोड़ने की बात पर मनबढ़ दे रहा हत्या की धमकी

Sun, 17 Nov 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। साहब! भूमिधरी आराजी नंबर में गांव के एक व्यक्ति ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया है। जब भी कब्जा छोड़ने की बात कहते हैं तो जमीन छोड़कर भाग जाने व जान से मारने की धमकी देता है। साहब कई बार शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के लिए राजस्व निरीक्षक को आदेश दिया। जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 163 मामले जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत हुए, जिनमें 13 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
पीड़ित कैंपियरगंज क्षेत्र के पोवा निवासी रामदेव व परशुराम ने शिकायती पत्र में कहा कि फरेंदा क्षेत्र के ताल बरैहा में गाटा संख्या 199 व 180 में भूमिधारी जमीन है। इसे गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने दबंगई के बल पर कब्जा कर लिया है। उक्त व्यक्ति से जब कब्जा छोड़ने के लिए कहते हैं तो हम सभी काे धमकी देता है कि जमीन छोड़ कर भाग जाओ या तो हमारे नाम लिख दो, नहीं तो जान से मार देगें। पीड़ित ने जमीन का पैमाइश कराकर कब्जा दिलाने की मांग की। महदेवा दूबे के नीतेश दूबे डीएम को शिकायती पत्र देने पहुंचे थे। बताया कि घर के बगल में पंचायत विभाग से सीसी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। हमारे बगल के ही अजीत दूबे व अंब्रीश दुबे ने वृहस्पतिवार की सुबह सीसी सड़क उखाड़ कर फेंक दी। जब मना किया तो धमकी दे रहा है। इस पर डीएम ने तत्काल खंड विकास अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

पिपरा विश्वभंरपुर निवासी बुजुर्ग महिला सुदामी देवी पहुंची। उन्होंने बताया कि सरकार पारिवारिक लाभ देने के लिए कई योजना चला रही है, लेकिन हम गरीब व असहाय हूं अभी तक हमको किसी भी प्रकार का पारिवारिक लाभ नहीं मिल सका। इस पर समाज कल्याण विभाग को जांच कर आख्या देने का आदेश डीएम ने दिया। पुरंदरपुर क्षेत्र के मोहनापुर निवासी सगीरुन निशा पति के साथ पहुंची थी। डीएम के सामने पीड़ा बयां करते हुए कहा कि साहब 15 मई 2023 को गांव के ही सगे पटीदार अब्दुल नईम का पक्का मकान रजिस्ट्री बैनामा 12 लाख में लिया था, जिसमें दस लाख 85 हजार रुपये दे भी दिए थे।
शेष रकम को मकान खाली करने के समय देने की बात कही गई थी। रजिस्ट्री बैनामा के छह माह बीतने के बाद भी मकान खाली नहीं किया जा रहा है, जिसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष को जांच कर मामले का निस्तारण करने का आदेश दिया। इस दौरान एसडीएम मुकेश कुमार, सीओ अनिरुद्ध कुमार, तहसीलदार व नायब तहसीलदार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें