महराजगंज। संयुक्त सचिव, सहकारिता विभाग, भारत सरकार एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के विशेष रोल प्रेक्षक सिद्धार्थ जैन ने कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सभी ईआरओ ने विधानसभा वार अब तक की प्रगति से अवगत कराया गया। बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने एसआईआर प्रक्रिया में सहयोग करने को कहा।
विशेष रोल प्रेक्षक ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा शुद्ध, त्रुटिरहित एवं समावेशी निर्वाचक नामावली तैयार करना है। इसके लिए प्रत्येक स्तर पर गहन पर्यवेक्षण, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ईआरओ को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का सावधानीपूर्वक परीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण नामावली तैयार करें। राजनीतिक दलों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें। साथ ही उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग का अनुरोध किया। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।