नौतनवा तहसील में फरियाद सुनते डीएम संतोष कुमार शर्मा एवं एसपी सोमेंद्र मीना।
नौतनवा। साहब! हमारे ससुर को शराब पिलाकर कुछ लोगों ने वरासत कराने के बहाने पूरी जमीन अपने नाम करवा ली। शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों ने कोई कार्रवाई नहीं की।
दोनों हाथ जोड़कर ग्राम बैरवा उर्फ भरपुरवा निवासी पूजा ने समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों को अपनी पीड़ा सुनाते हुए यह शब्द कहे। शनिवार को वह ससुर रामस्नेही को साथ लेकर नौतनवा तहसील पहुंची थी। पूजा न्याय की गुहार लगाई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
समाधान दिवस पर फरियाद सुन रहे डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसपी सोमेंद्र मीणा को अपनी पीड़ा सुनाते हुए महिला ने बताया कि ससुर के नाम से नौतनवा कस्बे के सिद्धार्थनगर वार्ड में मेरी 0.174 हेक्टेयर जमीन है। कुछ लोगों ने ससुर को शराब पिलाकर उक्त जमीन को अपने नाम करवा लिया और कोई भुगतान भी नहीं किया। अब आरोपी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं और विरोध करने पर धमकी भी दे रहे हैं। डीएम ने महिला की बातों को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। पूजा के अलावा बड़ी संख्या में धाना समाधान दिवस पर अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुंचे।
शनिवार को समाधान दिवसर पर आए कुल 147 मामलों में से मात्र 21 का ही निस्तारण हो सका।