फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिख समुदाय के लोगों ने प्रभातफेरी निकाली

विज्ञापन
नौतनवां कस्बे में प्रभातफेरी निकालते सिख समुदाय के लोग।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
सिख समुदाय के लोगों ने प्रभातफेरी निकाली
विज्ञापन

नौतनवां। कस्बे के गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा से सिख समुदाय के लोगों ने बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे निशान साहिब की अगुवाई में प्रभातफेरी निकाली। कस्बे के जायसवाल मोहल्ला, हनुमान चौक, लोहिया नगर वार्ड से अटल चौक, घंटाघर चौक, भगतसिंह चौक से होते प्रभातफेरी गुरुद्वारा पहुंची।
विज्ञापन

प्रभातफेरी में महिला, पुरुष व बच्चे शबद-कीर्तन का गायन करते चल रहे थे। बीच-बीच में ‘वाहे गुरुजी खलासा वाहे गुरु जी की फतह’ के नारे बुलंद हुए। कमेटी के अध्यक्ष परमजीत सिंह बाबी ने बताया कि पांच जनवरी को श्री गुरुगोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 28 दिसंबर से तीन जनवरी तक प्रतिदिन सुबह नगर के विभिन्न हिस्सों से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। चार जनवरी को भव्य शोभायात्रा व प्रकाश पर्व के दिन गुरुद्वारा में कथा, कीर्तन व लंगर के कार्यक्रम होंगे। इस दौरान रंजीत सिंह छबड़ा, सतपाल सिंह राजपाल, कुलदीप सिंह, सुखविंदर, जसपाल, गुरुचरण, मनजीत, अमरप्रीत कौर आदि मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें