फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौवें पातशाह के प्रकाश पर्व पर अरदास में लीन रहा सिख समुदाय

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में समुदाय के अनुयायियों ने मत्था टेक की समृद्धि की कामना
विज्ञापन

नौवें पातशाह की जीवनी से अन्याय के विरुद्ध निर्भीक और अडिग रहने की मिलती है सीख
नौतनवा। सिख पंथ के नौवें गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार की सुबह नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समुदाय के बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं एवं पुरुषों ने एकत्रित हो गुरबाणी का पाठ एवं कीर्तन कर गुरुद्वारा में विराजमान गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और सुख, शांति व समृद्धि बने रहने की कामना की।
इस अवसर पर रागी जत्था भाई दिगंबर सिंह, मोहन सिंह एवं कुलदीप सिंह की टीम ने कथा व कीर्तन के माध्यम से नौवें पातशाह के जीवन और आदर्श पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म की रक्षा में गुरु तेग बहादुर का त्याग, बलिदान और समर्पण मानव और मानवता के लिए हमेशा अमिट रहेगा। उनके पराक्रम पीढ़ियों को सदैव अन्याय के विरुद्ध निर्भीक और अडिग होकर सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे। प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सिख समुदाय के अध्यक्ष मंजीत सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, अमरिंदर सिंह, अनुप्रीत कौर, ईश्वरपीत सिंह, करमजीत सिंह, सतपाल सिंह, तजिंदर पाल, जसप्रीत सिंह, सुरजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें