नौतनवा। नगर के बाईपास पर स्थित बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा में मंगलवार को सिख समुदाय ने 326वां खालसा सजना दिवस (वैशाखी) पर्व धूमधाम से मनाया। समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारा पहुंचकर भजन-कीर्तन किया और गुरुवाणी प्रवचन का रसपान किया और लंगर छका।
बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम हुए। रात में वैशाखी जोड़ मेले का आयोजन किया गया। गतका पार्टी ने विभिन्न प्रकार के करतब दिखाए गए। सिख बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। कथा वाचक भाई गुरमीत सिंह ने कथा का रसपान कराया।
उन्होंने बताया कि खालसा पंथ की स्थापना गुरु गोविंद सिंह ने 1699 में बैसाखी पर्व के दिन की थी यह सिखों के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन है खालसा का मतलब होता है खालिस यानी शुद्ध जो अपने मन कर्म और वचन से पूरी तरह शुद्ध हो और समाज के प्रति पूरी निष्ठा से समर्पित हो।
भजन कीर्तन के बाद लोगों ने लंगर छका। इस मौके पर परमजीत सिंह उर्फ बॉबी सिंह, दलबीर सिंह, करमजीत सिंह, बलजीत सिंह, सरदार मंजीत सिंह, सरदार रंजीत सिंह, गुरुवचन सिंह, मनजीत शरन कौर, हिना खंडूजा, अमरजीत कौर, कमलजीत कौर मौजूद रहे। संवाद