फरेंदा। सकारपार से मुंबई जा रहे युवक की बृजमनगंज स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिद्धार्थनगर के बांसी थाना क्षेत्र के सकारपार निवासी जगदंबा पांडेय 33 वर्ष मंगलवार की रात उस्का बाजार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से मुंबई जाने के लिए चढ़े थे। अभी वह बृजमनगंज स्टेशन पर पहुंचे थे कि अनियंत्रित होकर ट्रेन से नीचे गिर गए, जिससे ट्रेन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही युवक मौत हो गई। जेब में मिले कागजात के आधार पर युवक के परिजनों को सूचना दिया गया। परिजन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर शव की पहचान की। जगदंबा के भाई श्रवण ने बताया कि वह चालक था। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी हो गई थी लेकिन बच्चे नहीं हैं। प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।