महराजगंज/सिसवा बाजार। गांधी नगर में स्थित श्रीश्याम मंदिर के स्थापना दिवस पर सोमवार को निशान यात्रा निकली गई। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालु इकट्ठा होकर निशान की पूजा की। निशान श्याम मंदिर से शुरू होकर सक्सेना चौराहा होते हुए मऊपाकड़ के रास्ते हनुमानगढ़ी चौराहे से होते हुए फरेंदा मार्ग पर स्थित मंदिर परिसर में निशान यात्रा पहुंची।
सक्सेना चौराहे पर नगर पालिका प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के ऊपर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर बाबा श्याम का गुणगान किया। श्याम तेरे दर पर आया भक्त..., तू ही है भक्तों का सहारा..., जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से नगर गूंज उठा। इस दौरान भानू त्रिपाठी, अमित अग्रवाल, सुरेश, कृष्ण गोपाल, महेंद्र , फूल चंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे। सिसवा कस्बे में साईं मंदिर से खाटू श्याम की निशान शोभा यात्रा निकाली गई। नगर की परिक्रमा करते हुए श्रीश्याम मंदिर पहुंच कर के भजन-कर्तन में परिवर्तित हो गईं। चित्रगुप्त नगर में स्थित श्री साईं मंदिर में सिसवा, खड्डा, निचलौल, घुघली के श्याम भक्त इकट्ठा हुए और खाटू श्याम की शोभा यात्रा के साथ निशान उठाकर भ्रमण के लिए निकल पड़े।
यह शोभा यात्रा रेलवे स्टेशन रोड़, सायर स्थान चौराहा, प्रेम चित्र मंदिर रोड, सब्जी मंडी, काली मंदिर रोड़, अमरपुरवा, गोपाल नगर, पुरानी पुलिस चौकी, रेलवे स्टेशन रोड आदि नगर के प्रमुख मार्गों से प होते हुए श्री श्याम मंदिर पहुंची। यहां भक्तों ने निशान पताका चढ़ाई। इस दौरान बाबूलाल अग्रवाल, हरिराम भालोटिया, संत कुमार जालान, लक्ष्मण तुलस्यान, प्रह्लाद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।